Wednesday, March 4, 2026
Home Slider शांतनु के हरफनमौला प्रदर्शन से बेगूसराय एकेडमी जीती

शांतनु के हरफनमौला प्रदर्शन से बेगूसराय एकेडमी जीती

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग मैच में बेगूसराय क्रिकेट एकेडमी ने बेगूसराय नगर को 16 रनों से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय क्रिकेट एकेडमी की टीम निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। सचिन कुमार ने 30 रन, शांतनु ने 23 रन बनाये। बेगूसराय नगर की ओर से सार्थक ने 4 विकेट प्राप्त किये।

This image has an empty alt attribute; its file name is nakshtravanni-1024x576.jpg

बेगूसराय नगर की टीम 30 ओवर में 139 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बेगूसराय नगर की ओर से इस्लाम उल इस्लाम ने 42 रन बनाए। राहुल ने 25 रनों का योगदान दिया। बेगूसराय क्रिकेट एकेडमी की ओर से शांतनु ने चार विकेट चटकाये। सचिन ने 2 विकेट झटके। शांतनु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर प्रेम रंजन पाठक, सनोज मेग्गील, निराला कुमार, विवेक कुमार, रणवीर कुमार, शोभित मौजूद थे। इस मैच के मुख्य अंपायर संजीव रंजन और नीतीश कुमार थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-3.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights