यस्तिका भाटिया (45 गेंद में 71 रन) की धुआंधारम पारी भी बड़ौदा के लिए काम नहीं आ सकी और महाराष्ट्र ने बड़ौदा को छह विकेट से हरा सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली महाराष्ट्र टीम ने बड़ौदा को सात विकेट पर 121 रन पर रोका। उत्कर्षा पवार ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिये। भारत और बड़ौदा की बल्लेबाज यस्तिका ने अपनी पारी में दस चौके और एक छक्का लगाए। महाराष्ट्र ने पांच गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की।
महाराष्ट्र की सलामी बल्लेबाज शिवाली शिंदे ने 37 गेंद में 44 रन बनाये। तेजल हंसाबिस ने 32 गेंद में 33 रन की पारी खेली। कप्तान स्मृति मंधाना ने 13 रन बनाये।