Home झारखंड सीनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप : झारखंड महिला टीम ने मणिपुर को हराया

सीनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप : झारखंड महिला टीम ने मणिपुर को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में चल रही सीनियर नेशनल महिला व पुरुष सेवंस रग्बी चैंपियनशिप के महिला वर्ग में झारखंड टीम का सुहाना सफर जारी है। झारखंड ने मणिपुर को 22-5 से पराजित कर नॉकआउट चरण में पहुंचने की अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
शुक्रवार को अब तक खेले गए मैचों के परिणाम इस प्रकार हैं-
पुरुष वर्ग
हरियाणा ने जम्मू एंड कश्मीर को 36-0,महाराष्ट्र ने तेलंगाना को 61-0,ओड़िशा ने पुडुचेरी को 53-0,दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश को 39-0, सर्विसेज ने असम को 48-0,तमिलनाडु ने आंध्रप्रदेश को 57-0,बेस्ट बंगाल ने मध्यप्रदेश को 59-0,पंजाब ने अंडमान एंड निकोबार को 46-0,चंडीगढ़ ने दादर नगर हवेली को 62-0 से हराया।
महिला वर्ग
ओड़िशा ने राजस्थान को 48-0,महाराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ को 40-0, दिल्ली ने हरियाणा को 27-0,बेस्ट बंगाल ने पंजाब को 41-0,बिहार ने उत्तरप्रदेश को 41-0, गोवा ने कर्नाटक को 5-0, केरल ने उत्तराखंड को 30-0,झारखंड ने मणिपुर को 22-5, चंडीगढ़ ने तमिलनाडु को 20-0 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights