Sunday, May 11, 2025
Home बिहार बिहार सबजूनियर पुरुष हॉकी टीम का Selection Trial 14 सितंबर को

बिहार सबजूनियर पुरुष हॉकी टीम का Selection Trial 14 सितंबर को

by Khel Dhaba
0 comment

प्रथम हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए हॉकी बिहार के पुरुष हॉकी टीम का ट्रायल 14 सितंबर को मुझफ्फरपुर में
पटना। आगामी 24 सितंबर से 01अक्टूबर तक रांची (झारखंड) में आयोजित पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जॉन पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने बिहार पुरुष टीम के गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल आगामी 14 सितंबर को पूर्वाहन 12:00 बजे से मुजफ्फरपुर के खुदी राम बोस स्टेडियम में किया जाएगा।

इस सेलेक्शन ट्रायल में बिहार के सिर्फ वही पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते है,जिनकी जन्म तिथि 1 जनवरी 2008 को या उसके बाद हुआ हो तथा हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित किसी भी हॉकी इंडिया जूनियर ईस्ट जॉन चैंपियनशिप में इस वर्ष भाग नही लिया होगा।

चयन ट्रायल में भाग लेने वाले पुरुष हॉकी खिलाड़ियों को अपने साथ पंचायत या नगर निगम द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, हॉकी इंडिया प्रपत्र में मेडिकल द्वारा निर्गत उम्र पात्रता पत्र,जिस विद्यालय में वर्तमान समय में अध्यनरत हो उस विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा अभिप्रमाणित बोनोफाईड प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है। सभी प्लेयर मनोज कुमार ( एन आई एस कोच) / असग़र हुसैन को 11:00 बजे रिपोर्ट करेंगे।

इस सेलेक्शन ट्रायल के लिए चयन समिति का गठन किया गया है
मनोज कुमार ( एन आई एस कोच)- अध्यक्ष
मुनीन्द्र ( सदस्य)
सुनील कुमार,मुजफ्फरपुर (सदस्य)
रवि कुमार (सदस्य)
संजय तिवारी , एन आई एस कोच (सदस्य)
नरेंद्र कुमार ( सदस्य )

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights