Sunday, May 24, 2026
Home Latest सरिता देवी विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप से बाहर

सरिता देवी विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप से बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

उलान-उदे (रूस)। पूर्व चैंपियन एल सरिता देवी रविवार को यहां राउंड आफ 32 में रूस की नतालिया शादरिना के खिलाफ हार के साथ विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप से बाहर हो गईं। पहले दौर में बाई हासिल करने वाली चौथी वरीय सरिता अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहीं और उन्हें 0-5 से हार झेलनी पड़ी।

नई दिल्ली विश्व महिला चैंपियनशिप 2006 की स्वर्ण पदक विजेता एक दशक से भी अधिक समय में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपने पहले पदक के लिए चुनौती पेश कर रहीं थी। कई बार की एशियाई चैंपियन मणिपुर की यह मुक्केबाज पहले तीन मिनट में पूरी तरह नियंत्रण में दिखी और उन्होंने अपनी विरोधी पर अधिक मुक्के बरसाए।

शादरिना हालांकि अगले दो दौर में वापसी करने में सफल रही और उन्होंने सरिता को बाहर का रास्ता दिखाया। सरिता साथ ही अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के पहले एथलीट आयोग की सदस्य बनने की दौड़ में भी शामिल हैं जिसे मौजूदा प्रतियोगिता के दौरान औपचारिक रूप दिया जाएगा। स्वीटी बूरा (75 किग्रा) और जमुना बोरो (54 किग्रा) अब अपने अपने पहले दौर के मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights