35 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

राष्ट्रीय सबजूनियर खो-खो : महाराष्ट्र व ओड़िशा ने जीता खिताब

रांची। अलबर्ट एक्का स्टेडियम खेलगांव, होटवार, रांची में रांची जिला खो-खो एसोसिएशन एवं झारखंड राज्य खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 30 वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक -बालिका खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग का खिताब महाराष्ट्र और बालिका वर्ग का खिताब ओड़िशा ने जीता।

बालक वर्ग में ओड़िशा की दूसरे, उत्तरप्रदेश की टीम तीसरे और आंध्रप्रदेश की टीम चौथे नंबर पर रही। बालिका वर्ग में महाराष्ट्र ने दूसरा स्थान हासिल किया। कर्नाटक ने तीसरा और झारखंड ने चौथा स्थान हासिल किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि सी. पी. सिंह, नगर विकास सह परिवहन मंत्री ,झारखंड सरकार, विशिष्ट अतिथि झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक, भारतीय ओलंपिक संघ के सदस्य सह झारखंड राज्य खो-खो संघ के अध्यक्ष एस.एम.हाशमी ने संयुक्त रूप से सभी विजेता, उपविजेता व कांस्य पदक खिलाड़ी को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

आगंतुको का स्वागत रांची जिला खो-खो संघ के महासचिव सह इस प्रतियोगिता के संयोजक अजय झा ने किया, जबकि मंच का संचालन झारखंड राज्य खो-खो संघ के कोषाध्यक्ष सह आयोजन सचिव संतोष प्रसाद ने किया।

स्वागत भाषण आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिन्स अजमानी ने किया। राज्य संघ के महासचिव अखिलेशवर प्रसाद, नेहा शर्मा, फैज रहमान,बबली कुमारी, सुनित कुमार मल्लिक ने सभी अतिथियों को बैज, बुके, शाल एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के मीडिया सह मार्केटिंग निदेशक सुधीर त्यागी, फेडरेशन के संयुक्त सचिव चन्द्र नाथ यादव, अनिल प्रसाद, पुष्कर सिंह मुण्डा, शिव कुमार पांडेय, एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अंत मेंं धन्यवाद ज्ञापन आयोजन समिति सह राज्य संघ के वरीय उपाध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights