हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 21 वीं राज्यस्तरीय अभियंता अजीत कुमार आजाद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को मुजफ्फरपुर एवं सारण के बीच मैच खेला गया। जिसमें सारण की टीम ने मुजफ्फरपुर की टीम को 57 रनों से पराजित किया।
विजेता टीम के रौशन कुमार को मैन आफ दी मैच का पुरस्कार साहित्यकार दिनेश प्रसाद सिन्हा ने देकर सम्मानित किया। मौके पर काफी संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे। बुधवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच पटना एवं सारण के बीच खेला जाएगा।
डा. जेपी सिंहा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का दूसरा मैच सारण एवं मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। 40-40 ओवरों के निर्धारित मैच का टास सारण की टीम के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सारण की टीम ने सभी विकेट के नुकसान पर 221 रनों का स्कोर खड़ा किया। अपने टीम के लिए रौशन कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्द्ध शतकीय पारी खेलते हुए 71 रन एवं विवेक कुमार ने 39 रनों का योगदान किया। मुजफ्फरपुर टीम की ओर से सफल गेंदबाज रहे अनमोल कुमार जिन्होंने 03 विकेट लिए।
222 रनों के विजय लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम सभी विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी और यह मैच 57 रनों से हार गई। अपने टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए अमन कुमार 68 रन बनाए।
बाकी का कोई भी बल्लेबाज प्रभावित नही कर सका। सारण की टीम की ओर से विवेक कुमार एवं कृष्णकांत ने 2-2 विकेट लिया। मैच समाप्ति के उपरांत विजेता टीम के रौशन कुमार को मैन आफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। बुधवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच पटना एवं सारण के बीच खेला जाएगा।






- आर्यना सबालेंका ने की सगाई, बॉयफ्रेंड जॉर्जियोस फ्रांगुलिस ने किया प्रपोज
- प्राग शतरंज : अरविंद चिदंबरम ने विश्व चैंपियन गुकेश को हराया
- कोपा डेल रे : हार के बावजूद एटलेटिको मैड्रिड फाइनल में
- इंग्लिश प्रीमियर लीग : सालाह के गोल के बावजूद वॉल्व्स से हारा लिवरपूल
- टी20 विश्व कप भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल : वानखेड़े में होगी श्रेष्ठता की जंग
- एआईएफएफ पर सवाल, भारतीय महिला टीम के पास उचित खेल किट नहीं
- ICC Men’s T20 World Cup सेमीफाइनल: मार्क्रम बनाम सैंटनर: ईडन गार्डन्स में कप्तानी की जंग
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी का शेड्यूल जारी







