Tuesday, August 19, 2025
Home झारखंडएथलेटिक्स Asian Under-18 Athletics Championship में झारखंड के साकेत मिंज को रजत पदक

Asian Under-18 Athletics Championship में झारखंड के साकेत मिंज को रजत पदक

साईं रांची के ट्रेनी साकेत मिंज एवं हजारीबाग के अफरोज अहमद झारखंड से भारतीय टीम में शामिल थे

by Khel Dhaba
0 comment

एशियन एथलेटिक संघ एवं सऊदी अरबिया एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रिंस नायेफ स्पोर्ट्स सीटी स्टेडियम इन दमाम,सऊदी अरबिया में 15 से 18 अप्रैल तक आयोजित छठी एशियन अंडर-18 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए झारखंड से मोराबादी, रांची साईं के ट्रेनी साकेत मिंज मिडले रिले में नए राष्ट्रीय यूथ रिकॉर्ड 1:52.15 सेकेंड के साथ भारत के लिए रजत पदक जीता। वहीं हजारीबाग के अफरोज अहमद (ऊंची कूद) में सराहनीय प्रदर्शन रहा।

साकेत मिंज को खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक संदीप कुमार, झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के चेयर मैन डॉ मधुकांत पाठक, झारखंड एथलेटिक संघ के अध्यक्ष सी. डी. सिंह, सचिव एस. के.पांडेय, रांची जिला एथलेटिक्स सचिव प्रभाकर वर्मा, साईं रांची के सहायक निदेशक करण साधवानी, साईं एथलेटिक्स प्रशिक्षक बिनोद कुमार सिंह, तीरंदाजी सोमेंद्र, हॉकी कोच जगन टोपनो, बी महापात्रा, हजारीबाग जिला एथलेटिक्स के सचिव अजीत साहू समेत संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights