Friday, March 6, 2026
Home Slider पढ़ें एसजीएफआई अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में कौन टीम हारी और कौन जीती

पढ़ें एसजीएफआई अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में कौन टीम हारी और कौन जीती

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कला संस्कृति व युवा विभाग बिहार सरकार, खेल प्राधिकरण पटना,ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और जिला प्रशासन के तत्वावधान में स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी में चल रहे ग्राउंड-1 के पहले मुकाबले में वैशाली ने मुजफ्फरपुर को 16 रन से हरा दिया।

टॉस जीत कर पहले खेलते हुए वैशाली की टीम अभिषेक के 32 और रत्नेश के 17 रन की बदौलत 19. 4 ओवर में 99 रन पर आउट हो गई। मुजफ्फरपुर की तरफ से भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम गया के गेंदबाज रत्नेश के 4 और अमन तथा सौरभ के 2-2 विकेट के चलते 19.4 ओवर में 83 रन पर ही सिमट गई। मुजफ्फरपुर की तरफ से एकबार फिर बल्लेबाजी भी भारत ने अकेले संघर्ष करते हुए 42 रन बनाए। भारत को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका में स्टेट पैनल ग्रेड ए के वेदप्रकाश(पू.च.) और राजीव कमल मिश्र(बक्सर) ने निभाया।
ग्राउंड-2 पर के प्रथम सत्र के मैच में गया ने नालंदा पर 1 विकेट से रोमांचक जीत हासिल किया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए नालंदा ने उमर खान के 21, सौरभ के 17 और नमन के 14 रन की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 115 रन का स्कोर बनाया। विक्की और ताबीज ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया की टीम मैन ऑफ द मैच बल्लेबाज चितरंजन के नाबाद 63 रन की बदौलत 20वें ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रिंस और अभिषेक ने 2-2 विकेट लिये। मैच में अंपायर की भूमिका में स्टेट पैनल के मो.कुदुस (पू.च.) और राजेश कुमार यादव (गोपालगंज) ने निभाया।

ग्राउंड-1 के दूसरे मैच में औरंगाबाद की टीम के नहीं टर्न-अप होने के कारण स्टेट पैनल के अंपायर जितेन्द्र राय (वैशाली) और रवि कुमार (मुजफ्फरपुर) ने खगड़िया के टीम को वॉक-ओवर दे दिया।

ज्ञात हो कि आज की सभी विजेता टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया हैं।  इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार, ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर गुलाब खान कर साथ-साथ जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी व खेल-प्रेमी उपस्थित थे। वरिष्ठ खिलाड़ी सह पू.च. सीनियर टीम के भूतपूर्व कप्तान राशिद जमाल खान, मनोज कुमार, हरेन्द्र कुमार, हिरालाल प्रसाद,सुजाता कुमारी,अरविंद कुमार, संजय वर्मा, पंकज वर्मा, राजीव कुमार ने इस आयोजन के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दूसरे सत्र के मैच में सीवान ने जमुई को 46 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए सीवान की टीम ने अपने बल्लेबाज उत्कर्ष के 32 व मयंक के 30 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 111 रन बनाए। जमुई की तरफ से गेंदबाज शुभम ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए। वही सदाब ने 2 विकेट लये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमुई की टीम सिवान के गेंदबाज उत्कर्ष (4 विकेट) और अमन (3 विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने 16.2 ओवर में 65 रन पर ही लुढ़क गई। जमुई के तरफ सर एकमात्र बल्लेबाज विकास ही दहाई स्कोर पार करते हुए 15 रन बनाए।मैच के मैन ऑफ द मैच सिवान के उत्कर्ष को उनके हरफ़नमौला प्रदर्शन के लिए चुना गया। अंपायर की भूमिका में स्टेट पैनल के रवि कुमार और सन्नी वर्मा (दोनों मुजफ्फरपुर) ने निभाया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights