Friday, February 27, 2026
Home बिहारक्रिकेट Patna District Senior Division Cricket League में आरबीएनवाईएसी विजयी

Patna District Senior Division Cricket League में आरबीएनवाईएसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
Patna District Senior Division Cricket League

पटना। इंद्रजीत कुमार (नाबाद 60 रन) और राजीव कुमार (नाबाद 57 रन) के अर्धशतकों व रुपेश कुमार (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर आरबीएनवाईएसी ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में हरक्यूलस सीसी को दस विकेट से पराजित किया। रुपेश कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के द्वारा पटना जिला में क्रिकेट संचालन के लिए बनी तदर्थ समिति द्वारा कराई जा रही इस लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में आरबीएनवाईएसी ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। हरक्यूलस सीसी ने पहले बैटिंग करते हुए सभी विकेट खोकर 27.3 ओवर में 125 रन बनाये। सर्वाधिक 37 रन चंद्रा कुमार ने बनाये।
जवाब में आरबीएनवाईएसी ने 17 ओवर में बिना किसी नुकसान के 126 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। इंद्रजीत कुमार ने 53 गेंदों में नौ चौकों व 1 छक्का की मदद से नाबाद 60 और राजीव कुमार ने 49 गेंदों में दस चौकों की मदद से नाबाद 57 रन बनाये।

संक्षिप्त स्कोर
हरक्यूलस सीसी : 27.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 125 रन,संजय कुमार 21 रन, रोहित कुमार 14 रन, चंद्रा कुमार 37 रन,अभय कुमार 23 रन, रोहित राय 13 रन,राहुल रत्न 1/23,अमन राज 1/22, अमन आनंद 2/16, रुपेश कुमार 3/16, राकिब अदनान 1/28,अतुल 1/15

आरबीएनवाईएसी : 17 ओवर में बिना किसी नुकसान के 126 रन, इंद्रजीत कुमार नाबाद 60 रन, राजीव कुमार नाबाद 57 रन,

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights