Wednesday, March 18, 2026
Home Latest रविंदर अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में

रविंदर अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

बुडापेस्ट। रविंदर ने यहां 61 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर अंडर 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक पक्का किया।

बाइस साल के रविंदर ने सीनियर यूरोपीय चैंपियन आर्मेनिया के आर्सेन हारुतयुनान को मंगलवार रात 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय कुश्ती महासंघ ने प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। इससे पूर्व अपने पहले मुकाबले में रविंदर ने हंगरी के मार्सेल बुदाई कोवाक्स को 12-1 से हराया था जबकि क्वार्टर फाइनल में रूस के दिनिस्लाम तख्तारोव को 11-0 से रौंदा था।

दक्षिण एशियाई खेल 2016 में स्वर्ण और 2014 में कैडेट एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले सोनीपत के इस पहलवान की नजरें अब अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर टिकी हैं। फाइनल में उनका सामना बुधवार रात किर्गिस्तान के उलुकबेक झोलदोशबेकोव से होगा।

दूसरी तरफ 74 किग्रा वर्ग में गौरव बलियान को रेपेचेज जरिए पदक जीतने का मौका मिलेगा। उनका सामना अमेरिका के ब्रेडी गैरी बर्ज से होगा। बलियान ने शानदार शुरुआत करते हुए क्वालीफायर में युक्रेन के ओलेक्सांद्र विशनियाक को 11-0 से रौंदा था।

बालियान को हालांकि रूस के रजामबेक झमालोव के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। लेकिन रूस के इस पहलवान के फाइनल में जगह बनाने पर भारतीय खिलाड़ी को पदक के लिए चुनौती पेश करने का एक और मौका मिला। बुधवार को महिला पहलवान भी अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights