Sunday, April 20, 2025
Home राष्ट्रीयक्रिकेट Ranji Trophy : बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश के शुभम शर्मा का दोहरा शतक

Ranji Trophy : बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश के शुभम शर्मा का दोहरा शतक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 7 नवंबर। कप्तान शुभम शर्मा (240 रन) के दोहरा शतक और वेंकटेश अय्यर (174 रन) की शतकीय पारियों की बदौलत मध्यप्रदेश ने यहां बिहार के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में दूसरे दिन के लंच तक 120.2 ओवर में सात विकेट पर 576 रन बना लिये हैं।

खेल के दूसरे दिन मध्यप्रदेश ने पहले दिन के 4 विकेट पर 381 से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन बिहार को पहली सफलता हिमांशु सिंह ने वेंकटेश अय्यर को आउट कर दिलाई। वेंकटेश अय्यर 174 रन बना कर आउट हुए। इस समय टीम का स्कोर 513 रन था। वेंकटेश अय्यर और शुभम शर्मा के बीच 366 रन की बड़ी साझेदारी हुई। दूसरे दिन का दूसरा विकेट शुभम शर्मा का गिरा जो दोहरा शतक जमा आउट हुए। शुभम शर्मा ने 289 गेंद में 20 चौका व 4 छक्का की मदद से 240 रन बनाये। इसके तुरंत बाद हिमांशु सिंह ने आर्यन पांडेय को आउट कर बिहार को सातवीं सफलता दिलाई। लंच के समय मध्यप्रदेश का स्कोर 7 विकेट पर 576 रन था।

इससे पहले पहले दिन स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस मध्यप्रदेश ने जीता था और पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। पारी की शुरुआत यश दूबे और हिमांशु मंत्री ने किया था। सचिन कुमार सिंह ने यश दूबे को मात्र 21 रन पर आउट कर पहली सफलता बिहार को दिला दी थी। इस समय टीम का स्कोर 37 रन था। इसके बाद पारी को हिमांशु और रजत पाटीदार ने मिल कर आगे बढ़ाया था। इन दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी। दूसरी सफलता बिहार को सचिन कुमार सिंह ने ही दिलाई। हिमांशु को 41 रन पर आउट किया था।

रजत पाटीदार अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे तो शब्बीर खान से पीयूष कुमार सिंह के हाथों कैच करवा कर पवेलियन भेजा था। रजत पाटीदार ने 45 रन बनाये। इस समय टीम का स्कोर 113 रन था। टीम के स्कोर में 34 रन जुटा था कि हिमांशु सिंह ने हरप्रीत सिंह भाटिया को आउट कर बिहार को चौथी सफलता दिला दी थी। हरप्रीत 20 रन बना कर आउट हुए थे। इसके बाद शुभम शर्मा और वेंकटेश अय्यर ने खुंटा खाड़ दिया और पहले दिन की खेल समाप्ति तक विकेट पर टिके थे। शुभम शर्मा नाबाद 134 और वेंकटेश अय्यर नाबाद 118 रन बना कर खेल रहे थे।

बिहार की ओर से शब्बीर खान ने 62 रन देकर 1, सचिन कुमार सिंह ने 137 रन देकर 2 और हिमांशु सिंह ने 111 रन देकर 1 विकेट चटकाये थे।

बिहार टीम में कुल चार परिवर्तन किये गए। साकिब हुसैन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, जतिन यादव प्लेइंग इलेवन में नहीं थे। अनुज राज तो टीम से बाहर हैं। शब्बीर खान, सचिन कुमार सिंह, आयुष लोहरुका, पीयूष कुमार सिंह को टीम में इंट्री हुई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights