Sunday, June 8, 2025
Home Slider Ranji Trophy शिवम दूबे के छक्के से घायल नन्हें क्रिकेट फैन अर्णव शुभ को इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरुरत

Ranji Trophy शिवम दूबे के छक्के से घायल नन्हें क्रिकेट फैन अर्णव शुभ को इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरुरत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 11 जनवरी। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में पिछले 5 से 8 जनवरी तक मुंबई बनाम बिहार रणजी ट्रॉफी मुकाबले के पहले दिन 5 जनवरी को शिवम दूबे के छक्के से घायल पटना सिटी के रहने वाले नन्हें क्रिकेट फैन अर्णव शुभ को इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरुरत है।

5 जनवरी को खेल के दूसरे दिन शिवम दूबे मुंबई की ओर से बैटिंग कर रहे थे। शिबम दूबे ने एक जोरदार छक्का कवर मारा और दर्शक दीर्घा में अपने पिता संजय कुमार गुप्ता के साथ मैच का आनंद ले रहे 8 वर्षीय नन्हें क्रिकेट फैन अर्णव शुभ को आंख और नाक के बीच जाकर लगी। चोट लगने दर्शक दीर्घा में अफरातफरी मच गई थी।

अर्णव शुभ के पिता संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि चोट लगने के बाद अर्णव बेहोशी की हालत में आ गया था। उधर से किसी तरह हमलोगों मैदान के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद जेवीजी पवेलियन साइड में खिलाड़ियों के लिए लगे एशियन हॉस्पीटल के एंबुलेस से आग्रह किया। शुरुआत में आनाकानी हुई पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के कहने पर एंबुलेस के द्वारा हम सबों को एशियन हॉस्पीटल पहुंचा दिया गया।

संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि वहां चार दिनों तक हमने इलाज कराया। हमारी क्षमता अब नहीं रही कि हॉस्पीटल में रखें। वहां से हमलोग अर्णव शुभ को घर ले आएं। कुछ दिनों के बाद डॉक्टर ने फिर बुलाया है और कहा कि आइए फिर आंख की जांच करेंगे।

अर्णव शुभ वाल्डविन स्कूल, मिर्चा-मिर्ची के क्लास वन के छात्र हैं। उनके पिता संजय कुमार गुप्ता ऑटो ड्राइवर है।
संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि अभी तक बिहार क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई के किसी प्रतिनिधि हमारा हालचाल नहीं जाना है। उन्होंने कहा कि अबतक 32 हजार रुपए हमारे खर्च हो गए हैं। हमारी हालत खराब हो गई है। आगे भी इलाज कराना है अभी आर्थिक मदद की जरुरत है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई से हमें मदद की उम्मीद है।

संजय कुमार गुप्ता का अकाउंट डिटेल्स
संजय कुमार गुप्ता
बैंक ऑफ इंडिया, चौका पटना सिटी झाउगंज
अकाउंट नंबर-440110100018170
IFSC Code : BKID0004401
संपर्क नंबर : +91 8709268942

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights