35 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

Ranji Trophy: मिजोरम के खिलाफ बाबुल के शतक से बिहार की ठोस शुरुआत

पटना। बाबुल ( नाबाद 128 रन) के शतकीय प्रहार की बदौलत बिहार ने रणजी ट्रॉफी में मिजोरम के खिलाफ सधी शुरुआत की है। मंगलवार से शुरू इस मुकाबले में बिहार ने पहले दिन के खेल समाप्त के समय 90 ओवर में चार विकेट पर 296 रन बना कर लिये हैं। बाबुल कुमार 128 और शिवम सिंह 47 रन बना कर खेल रहे हैं। बाबुल कुमार का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह पांचवां शतक है।

गुजरात के नादियाद गोकुलभाई सोमभाई पटेल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस मिजोरम ने जीता और बिहार को बैटिंग का न्योता दिया।

बिहार की ओर से पारी की शुरुआत वरुण राज और बाबुल कुमार ने की। पहली बार बीसीसीआई द्वारा फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेल रहे वरुण राज और बाबुल के बीच 43 रन की साझेदारी हुई। वरुण राज के रूप में बिहार का पहला विकेट गिरा। वे 28 रन के योग पर तरुवर कोहली के शिकार बने। इसके सचिन कुमार सिंह ने बाबुल का साथ दिया। इन दोनों के बीच 46 रन की साझेदारी हुई।

सचिन कुमार सिंह 38 रन बना कर पवेलियन लौटे। विकेटकीपर बल्लेबाज बिपिन सौरभ मात्र 9 रन ही बना पाये। 103 रन पर बिहार के तीन विकेट गिर चुके थे। पिछले सत्र में मिजोरम के खिलाफ तिहरा शतक जड़ कर रिकॉर्ड बनाने वाले शकीबुल गणि इस बार 38 रन ही बना पाये। उन्हें डिका राल्टे ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद बाबुल और शिवम सिंह ने पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने नाबाद रहते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिहार को 300 के करीब पहुंचा दिया है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिहार ने चार विकेट पर 296 रन बना लिये हैं।

संक्षिप्त स्कोर

बिहार पहली पारी (पहला दिन) : 90 ओवर में चार विकेट पर 296 रन, वरुण राज 28 रन, बाबुल कुमार नाबाद 128 रन, सचिन कुमार सिंह 38 रन, विपिन सौरभ 9 रन, शकीबुल गणि 38 रन, शिवम सिंह नाबाद 47 रन, मिजोरम गेंदबाजी : डिका राल्टे 1/50, नवीन 1/58, तरुवर कोहली 2/67

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights