Thursday, February 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट रणजी ट्राफी : बिहार के खिलाफ चंडीगढ़ की पहली पारी में 5/274

रणजी ट्राफी : बिहार के खिलाफ चंडीगढ़ की पहली पारी में 5/274

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। ए.के कौशिक के शानदार शतक की बदौलत चंडीगढ़ ने बिहार के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले के पहले दिन अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 274 रन बना लिया है। बिहार की ओर आशुतोष अमन ने चार विकेट लिये। क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 16, चंडीगढ़ में बिहार का रणजी ट्राफी में दूसरा मैच बिहार और चंडीगढ़ के बीच चल रहा है। इस मैच में टॉस बिहार ने जीता और चंडीगढ़ को बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया।

चंडीगढ़ की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अर्शलान खान ने 51, शिवम भांवरी ने एक रन, मनन बोहरा ने 41 रमण बिश्नोई ने पांच रन बनाये। पहले दिन की समाप्ति पर ए के कौशिक 106 और रिपुल शर्मा 63 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं। बिहार की ओर से आशुतोष अमन ने 4 और शशि शेखर ने एक विकेट प्राप्त किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights