Sunday, June 8, 2025
Home राष्ट्रीयक्रिकेट Ranji Trophy 2024 : मुंबई की 15 सदस्यीय टीम घोषित, 3 जनवरी को पहुंचेगी पटना, रहाणे कप्तान, पृथ्वी शॉ बाहर

Ranji Trophy 2024 : मुंबई की 15 सदस्यीय टीम घोषित, 3 जनवरी को पहुंचेगी पटना, रहाणे कप्तान, पृथ्वी शॉ बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई, 2 जनवरी। Ranji Trophy 2024 के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टीम की कमान भारत के अनुभवी कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज आजिंक्य रहाणे को सौंपी गई है। रहाणे लगातार दूसरे साल मुंबई की कप्तानी करते नजर आएंगे। इस टीम में भारत के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को जगह नहीं मिली है।

वर्ष 2023 में रहाणे की कप्तानी में मुंबई की टीम एलीट ग्रुप बी में चौथे स्थान पर रही थी और नॉकआउट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में मुंबई की टीम 5 जनवरी को बिहार के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वह पटना 3 जनवरी को पहुंचेगी।

काउंटी क्रिकेट के दौरान पृथ्वी शॉ चोटिल हो गए थे। वे पिछले साल सितंबर में काउंटी क्रिकेट की टीम नॉर्थहैंप्टनशायर का हिस्सा थे। भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके अथर्व अंकोलेकर Ranji Trophy 2024 में पहली बार मुंबई टीम का हिस्सा होंगे। 23 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर अथर्व 2020 में टीम इंडिया की अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। अर्थव ने रविवार 31 दिसंबर को पुलिस जिमखाना में आयोजित हुए पुलिस शील्ड फाइनल में न्यू हिंद स्पोर्टिंग क्लब के खिलाफ शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन किया।

उन्होंने विक्ट्री क्रिकेट क्लब के लिए 70 रन की जबरदस्त पारी खेली और 5 विकेट भी चटकाए। अर्थव ने लिस्ट-ए क्रिकेट में 8 और टी-20 क्रिकेट में 12 मैच खेले हैं। उन्होंने 8 लिस्ट-ए मैचों में 31.50 की औसत से 8 विकेट चटकाए है। वहीं, टी-20 के 12 मैचों में उनके नाम 35.83 की औसत से 6 विकेट है।

मुंबई रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे सफल टीम है। मुंबई की टीम 88 सीजन में कुल 41 बार ट्रॉफी जीती है। जबकि, 6 बार रनर अप रही है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में मुंबई का जीत प्रतिशत 87.2 है, जो किसी भी अन्य टीम के मुकाबले कई गुना ज्यादा है। 1934-35 से शुरु हुए इस टूर्नामेंट में मुंबई के नाम लगातार 15 जीत का रिकॉर्ड है, यह टीम 1958-59 से लेकर 1972-73 तक अजय रही थी। मुंबई के बाद दूसरी सबसे सफल टीम कर्नाटक है, जिसने 8 बार खिताब जीता है। हालांकि, मुंबई ने 2015-16 सीजन के बाद से एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। तब से मुंबई ने 2 बार फाइनल खेला है, जिसमे उसे हार का सामना करना पड़ा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights