रांची। रविवार को यहां फिरायालाल पब्लिक स्कूल परिसर में द्वितीय झारखंड राज्य सब जूनियर सेपक टकरा प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन फिरायालाल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल नीरज कुमार सिन्हा ने किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न छह जिलो के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस के विभिन्न वर्गों में रांची पहले स्थान पर, ईस्ट सिंहभूम दूूसरे एवं सरायकेला खरसावां की टीम और फिरायालाल पब्लिक स्कूल के साथ तीसरे स्थान पर रही।
समापन समारोह के अवसर पर फिरायालाल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल नीरज कुमार सिन्हा, झारखंड सेपक टकरा के चेयरमैन दीपक कुमार भरथुआर, प्रेसिडेंट उदय साहू, चंचल भट्टाचार्य, शिवेंद्र दुबे, मनोज साहू, प्रियदर्शी अमर, असीम साहू, विद्याधर, अमरेंद्र द्विवेदी, विजय किसपोट्टा, गोकुलानंद मिश्र आदि उपस्थित थे। अतिथियों ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किये।