Sunday, June 22, 2025
Home झारखंडक्रिकेट रांची : स्मृति कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आयोजन, 5 टीम लेंगी हिस्सा

रांची : स्मृति कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आयोजन, 5 टीम लेंगी हिस्सा

by Khel Dhaba
0 comment

एकीकृत बिहार क्रिकेट संघ के गठन से अब तक जिन क्रिकेट प्रशासकों ने क्रिकेट खेल के विकास के लिए अपना
बहुमूल्य योगदान बिहार और झारखंड राज्य के लिए दिया, उन सब की स्मृति में एक टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का
आयोजन जमशेदपुर में किया जाएगा, प्रतियोगिता में पांच टीमें भाग लेंगी।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर जानकारी दी गई की राज्य विभाजन के बाद यह दो राज्य संघों में बंट गए।
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ जमशेदपुर और बिहार क्रिकेट संघ पटना बन चुका है। इन दोनों राज्य संघों में क्रिकेट
के उत्थान के उद्देश्य से कई पदाधिकारियों ने अपने निजी जीवन के स्वर्णिम काल से कुछ वक्त निकालकर संघ की
ऊंचाई तक पहुंचाने का काम किया है।

इनके अथक प्रयास और मेहनत से कई प्रतिभावान खिलाड़ियों ने देश और राज्य का नाम रोशन किया है। कई अंतररा ष्ट्री य/राष्ट्री य क्रिकेट खिलाड़ी ने खेल से सन्यास लेने के उपरांत प्रशासक की भूमिका बखूबी निभाई है। आज राज्य संघ की स्थापना के 88 वर्ष हो गए और हम शतक की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में जो आज हमारे बीच नहीं है उनकी याद में उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने का यह एक छोटा सा प्रयास है।

बता दें कि इस टूर्नामेंट का आयोजन मई माह में किया जाएगा। इस बाबत जेएससीए और टाटा कम्पनी खेल
विभाग को पत्र लिखकर उनसे आयोजन की सफलता के लिए मैदान और ऑफिशियल्स की मांग की जाएगी।
टूर्नामेंट में बिहार, झारखंड, बंगाल, उड़ीसा की टीमों को पत्राचार किया जाएगा।

इस आयोजन में पूर्व खिलाड़ी और खेल प्रशासक की भूमिका सुनिश्चित की जाएगी और जल्द ही आयोजन समिति
का गठन कर लिया जाएगा। बिहार, झारखंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्री य क्रिकेट खिलाड़ी को इस मौके पर विशेष
रूप से आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही साथ दूसरे प्रदेश से भी कुछ पूर्व अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी इस आयोजन
में शामिल होंगे।

प्रतियोगिता के आयोजन का मकसद रणधीर वर्मा, अरुण नारायण सिंह, रमेश सक्सेना, अमिताभ चौधरी, रणधीर
सिंह, बीएन सिंह बुल्लूदा, किशोरी दा, देवल सहाय जैसे पूर्व क्रिकेट प्रशासकों ओर खिलाड़ियों के योगदान के बारे में
जाने।

क्रिकेट प्रशासक आदित्य वर्मा ने अमिताभ चौधरी के अनुपस्थिति की भरपाई झारखंड क्रिकेट के लिए एक बड़ी चुनौती बताई है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के हित में जेएससीए से सहयोग की अपेक्षा है।

अभी तक जो सहमति प्राप्त हुई है उसमें पूर्व प्रथम श्रेणी खिलाड़ी और खेल प्रशासक नीलकमल, अविनाश कुमार,
प्रदीप खन्ना, आदिल हुसैन, जीतू पटेल, उज्ज्वल दास, संजीव सिन्हा, बिनोद खुल्लर, सतीश सिंह, उल्लास शाहने,
आदित्य प्रकाश वर्मा, रणधीर बिस्वास, जीपी सरकार सुधीर सिंह, विनीत मधुकर, उदयभान प्रताप, मोहम्मद
मन्नान सिद्दकी, जितेन्द्र कुमार सिंह, राकेश कुमार, सरफराज अहमद, गुरजीत सिंह सोनी, संजय मिश्रा, प्रवीण
देवघरिया, विभयनाथ शाहदेव, संजय श्रीवास्तव, आजातशत्रु, हर्ष प्रकाश, नरेश मकानी, शेषनाथ पाठक, पी
शशिधरण, दिवाकर सिंह, गुरप्रीत सिंह, नंदू पटेल, अरुण सूद, उदय शर्मा, किशन अग्रवाल, इंद्रजीत, मोहम्मद
चांद, लल्लन राय, सिमरत बनर्जी, दीपक सिन्हा, विवेक गर्ग, मोहम्मद नावेद, मृत्युंजय कुमार, राजू यादव, सुभाष
नारायण शाहदेव अभिषेक राज हेरेंज, मलय कुमार तिवारी, सरोज नाथ महतो शामिल है।
साभार : स्पोट्र्सझारखंड.कॉम

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights