रांची। झारखंड राज्य तलवारबाजी संघ के तत्वावधान में जेके इंटरनेशनल स्कूल दलादली रांची में खेले जा रहे झारखंड राज्य तलवारबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रांची की टीम शीर्ष पर है। वहीं हजारीबाग की टीम दूसरे स्थान पर है।
खेले गये स्पर्धा के सबजूनियर वर्ग में आदित्य कुमार, सौरभ कुमार व अनमोल उरांव, दिव्यांशु सिंह सभी रांची ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किये।
इपी बालक वर्ग में देवभारत कौशिक, र्सोर्या राज, युवराज कुमार, आदित्य शर्मा सभी रांची ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
साबरी बालक में नदीम अख्तर, शेर सिंह मुंडा रांची क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे।
सबजूनियर बालिका वर्ग में प्रगति गौतम, मानसी सिंह, प्रिया कुमारी, सौम्या सिंह रांची क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
साबरी बालिका वर्ग में आस्था लिंडा, प्रिया कुजूर, सोनम कुमारी व ज्योति कुमारी रांची क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।