Saturday, March 14, 2026
Home Slider Jharkhand राज्य ऑनलाइन कराटे प्रतियोगिता पांच स्वर्ण के साथ रांची ने बनाई बढ़त

Jharkhand राज्य ऑनलाइन कराटे प्रतियोगिता पांच स्वर्ण के साथ रांची ने बनाई बढ़त

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित ऑनलाइन राज्य कराटे चैंपियनशिप आज प्रारंभ हुई राज्य ऑनलाइन कराटे प्रतियोगिता के पहले दिन रांची की टीम ने 5 स्वर्ण पदक जीतकर अपनी बढ़त बनाई, जबकि दूसरे स्थान पर लातेहार ने तीन स्वर्ण पदक जीते।


रांची ज़िला का खाता पूज्य श्री क्लब के आर्यन शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर खोला वही संत जोसेफ क्लब की रितिका तिग्गा ने बालिका वर्ग में स्वर्ण जीता।राज्य कराटे प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय नाथ शहदेव ने किया। उद्घाटन समारोह के प्रारंभ में झारखंड कराटे एसोसिएशन के महासचिव रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया।इन्होंने आगत अतिथियों को जिला कराटे एसोसिएशन के विभिन्न इकाइयों के द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया की जानकारी दी।

स्वागत संबोधन के बाद रांची के कराटे खिलाड़ियों ने उम्दा कराटे डेमोंसट्रेशन का प्रदर्शन किया।डेमोंसट्रेशन के बाद समारोह के विशिष्ट अतिथि कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष सह: वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के अधिकृत जज सिहान जे एस कलाईमनी ने सभी को संबोधित किया उन्होंने लॉकडाउन के दौरान इतने बेहतर तरीके से ऑनलाइन प्रतियोगिता के आयोजन करने के लिए झारखंड कराटे एसोसिएशन की प्रशंसा की। उन्होंने राज्य के 14 इकाइयों के 500 खिलाड़ियों के इस में भाग लेने काे सुखद बतलाया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित इंटरनेशनल खिलाड़ी उड़ीसा भुवनेश्वर की वेलिना वेलेंटीना ने ऑनलाइन आयोजित राज्य कराटे प्रतियोगिता के लिए बधाई देते हुए झारखंड के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि भविष्य में और भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड से चुने जाएंगे।

मुख्य अतिथि अजय नाथ शहदेव ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस जरूरत है उसे निखारने की है जिसे झारखंड कराटे एसोसिएशन महासचिव सुनील किस्पोट्टा के नेतृत्व में बखूबी निभा रहा है।

झारखंड कराटे एसोसिएशन के महासचिव रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य के राज्य के खिलाड़ियों ने कई अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित भारतीय कराटे टीम में अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की है पिछले दिनों दक्षिण अफ्रीका में संपन्न कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के दो खिलाड़ी फरहान अख्तर और मृणाल सोए ने देश का झंडा लहराया है।

प्रतियोगिता के पहले दिन तकनीकी पदाधिकारियों में साधन चंद्र लोहरा, मोहम्मद इस्लाम, धर्मेंद्र कुमार, राजेश कुमार सिंह, अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की ,प्रकृत कुमार सिंह, श्वेता हेंब्रोम, कुंदन उरांव, रवि कुमार, स्वस्तिका तरफदार आदि शामिल थे l
प्रतियोगिता के पहले दिन के परिणाम इस प्रकार है।
गर्ल्स काता इवेंट

18 वर्षीय बालिका वर्ग
1) रितिका तिग्गा (रांची) – प्रथम
2) दीपशिखा तिग्गा (रांची)- द्वितीया
3) हीरा टुडू (पुर्व सिहभूम) – तृतिया

20 साल से कम आयु वर्ग
1) ऐशानि ऐन्द्री (रांची) – प्रथम
2) अक्षरा अक्षय (रांची) – द्वितीय
3) आरती टोप्पो (रांची)- तृतिया
4) प्रतिभा तिग्गा (रांची)- चतुर्थ

20 साल से अधिक आयु वर्ग
1) स्वेता हेम्ब्रम (रांची) – प्रथम
2) बिनीता पंडित (रांची) – द्वितिय

18 साल से कम आयु बालक वर्ग-
1) आर्यन शर्मा (रांची) – प्रथम
2) सुदेश कुमार महतो (रांची) – द्वितिया
3) शंकर तिवारी (धनबाद) – तृतीय

18 वर्षीय बालक वर्ग-
1) अभिषेक एक्का (लातेहार) – प्रथम
2) मदन ओराँव (लातेहार) – द्वितीय
3) विश्वनाथ हेम्ब्रम – तृतिया

19 वर्षीय बालक वर्ग-
1) मंजीत कुमार सिंह (लातेहार) – प्रथम
2) रंजीत कुमार (लातेहार) – द्वितिया

20 वर्षीय बालक वर्ग –
1) जीतू ओराँव ( लातेहार) – प्रथम
2) बीरबल कुमार ( लातेहार) – द्वितिय
3) रविंदर ओराँव (लातेहार) – तृतिया

पुरूष वर्ग ( 21 वर्ष से अधिक) –
1) राकेश तिरकी (रांची) – प्रथम
2) लाल बिहारी सिंह (लातेहर) – द्वितिय
3) विवेक खलखो (वेस्ट सिहभूम) – तृतिया
4) अजय कुमार पासवान (धनबाद) – चतुर्थ

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights