Monday, June 9, 2025
Home झारखंडअन्य रांची जिला खो-खो प्रतियोगिता 22 अक्टूबर से

रांची जिला खो-खो प्रतियोगिता 22 अक्टूबर से

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय 11वीं रांची जिला जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन लीची बागान प्रांगण, सेक्टर-2,धुर्वा,राँची में आगामी 22 एवं 23 अक्टूबर 2022 को किया गया है।

इस प्रतियोगिता में रांची जिले के किसी भी कोटि के विधालय/महाविद्यालय /क्लब/ग्रामीण क्षेत्र की टीम भाग ले सकती है। इस प्रतियोगिता के आधार पर रांची जिला जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी माह मधुपुर, देवघर में आयोजित 4 से 6 नवंबर तक 16वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जूनियर वर्ग के लिए जन्म तिथि 01.01.2007 से ऊपर एवं सीनियर वर्ग के लिए अधिकतम 25 वर्ष तक होना चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी संस्था से प्राप्त जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की 2 छाया प्रति एवं चार रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो को जमा करना अनिवार्य होगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2022 के शाम पांच बजे तक जिला संघ के वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार (7004818036) , सुभाष गांगुली (8260884220),सहजाद कुरैशी (9199740791) पर सम्पर्क कर जमा कर सकते हैं। यह जानकारी राँची जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights