Home बिहारक्रिकेट Bihar Cambridge Challenger Trophy में राहुल & दीपेश के शतक, उत्सव भी चमके

Bihar Cambridge Challenger Trophy में राहुल & दीपेश के शतक, उत्सव भी चमके

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 14 मई। बिहार कैम्ब्रिज चैलेंजर ट्रॉफी (Bihar Cambridge Challenger Trophy) में मंगलवार यानी 14 मई को खेले गए मुकाबले में कैम्ब्रिज बी और कैम्ब्रिज सी ने जीत हासिल की। कैम्ब्रिज बी ने कैम्ब्रिज एफ को 169 रन जबकि कैम्ब्रिज सी ने कैम्ब्रिज डी को 3 विकेट से हराया। कैम्ब्रिज बी की ओर से प्लेयर ऑफ द मैच राहुल (112 रन) और कैम्ब्रिज डी की ओर से दीपेश कुमार गुप्ता (104 रन) ने शतक जमाया। राहुल का शतक काम आ गया जबकि दीपेश का शतक बेकार चला गया। दूसरे मैच में उत्सव (83 रन) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

कैम्ब्रिज बी बनाम कैम्ब्रिज एफ

इस मैच में टॉस कैम्ब्रिज एफ ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। कैम्ब्रिज बी ने पहले बैटिंग करते हुए राहुल कुमार के 112 रन और यश राज ने 72 रन की मदद से 30 ओवर में 8 विकेट पर 267 रन बनाये। राहुल कुमार ने 82 गेंदों में 21 चौका व 1 छक्का की मदद से 112 और यश राज ने 38 गेंद में 9 चौका व 5 छक्का की मदद से 72 रन बनाये। सचिन सिंह ने 19 गेंद में 8 चौका की मदद से नाबाद 37 रन बनाये।

कैम्ब्रिज एफ की ओर से नितिन कुमार ने 2, बंटी ने 2, कुंदन ने 1, सन्नी और आदर्श ने 1 विकेट चटकाये।

जवाब में कैम्ब्रिज एफ की टीम 22.2 ओवर में 98 रन पर ऑल आउट हो गई। सचिन ने 29, नितिन ने 19 और एम ली ने 12 रन की पारी खेली। प्रेम भारद्वाज और सचिन सिंह ने 2-2 जबकि हैप्पी यादव, आयुष वर्मा और पुष्कर सोनी ने 1-1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
कैम्ब्रिज बी : 30 ओवर में 8 विकेट पर 267 रन, राहुल कुमार 112, यश राज 72, श्वेत कुमार 11, सचिन सिंह नाबाद 37, आदर्श 1/40, सन्नी 1/52, कुंदन 1/45

कैम्ब्रिज एफ : 22 ओवर में 98 रन पर ऑल आउट, नितिन 19, सचिन 29, एम ली 12, हैप्पी यादव 1/12, सचिन सिंह 2/23, आयुष वर्मा 1/9, प्रेम भारद्वाज 2/10, पुष्कर सोनी 1/7

कैम्ब्रिज डी बनाम कैम्ब्रिज सी

कैम्ब्रिज डी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए दीपेश कुमार गुप्ता (104 रन, 92 गेंद 17 चौका, 3 छक्का) के शतक की मदद से 29.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 188 रन बनाये। समीर अंसारी ने 18, आर्यन राज ने 27 रन बनाये। अतिरिक्त से 24 रन बने।

कैम्ब्रिज सी की ओर से निकेत ने 2, मनीष ने 1, मुन्ना ने 3, अमन ने 1 विकेट चटकाये।

जवाब में कैम्ब्रिज सी ने उत्सव कुमार (83 रन) के अर्धशतक की मदद से 24.4 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अमन ने 10, वैभव राज ने 37,आरव झा ने 15, आयुष कुमार ने नाबाद 11 रन बनाये। अतिरिक्त से 16 रन बने। देवराज ने 2, जोरावर और दीपेश ने 1-1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
कैम्ब्रिज डी : 29.3 ओवर में 188 रन पर ऑल आउट दीपेश गुप्ता 104,समीर 18, आर्यन 27, अतिरिक्त 24, निकेत 2/42, मनीष महतो 1/24, मुन्ना 3/30, अमन 1/7
कैम्ब्रिज सी : 24.4 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन, अमन 10, उत्सव 83, वैभव 37, आरव 15, आयुष नाबाद 11, अतिरिक्त 16, जोरावर 1/32, दीपेश 1/55,देवराज 2/18

इसे भी पढ़ें

PDCA Senior Division Cricket Super League में आरबीएनवाईएसी विजयी

PDCA Senior Division Cricket सुपर लीग में वाईएमसीसी जीता

Patna Cricket : पटना जिला मेंस अंडर-16 व महिला वर्ग की टीमें घोषित, देखें अपने नाम

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights