Tuesday, August 5, 2025
Home Slider Pro Kabaddi League : नवीन कुमार के दम पर दबंग दिल्ली ने यू मुंबा को हराया

Pro Kabaddi League : नवीन कुमार के दम पर दबंग दिल्ली ने यू मुंबा को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बेंगलुरु। रेडर नवीन कुमार के 17 अंक के दम पर दबंग दिल्ली केसी ने प्रो कबड्डी लीग के करीबी मुकाबले में यु मुंबा को 31-27 से शिकस्त दी। दोनों टीमों के डिफेंडरों ने शुरुआत में शानदार खेल दिखाया, जिससे रेडर्स को ज्यादा मौके नहीं मिले।

शुरुआती 10 मिनट के बाद खेल पांच-पांच अंकों की बराबरी पर था लेकिन पहले हाफ की समाप्ति पर मुंबई ने 12-10 की बढ़त हासिल कर ली थी।


अभिषेक सिंह और अजीत कुमार जैसे रेडर्स की अगुवाई में मुंबई ने दूसरे हाफ की शुरुआत में अपनी बढ़त को 19-10 कर ली। नवीन ने इसके बाद कई सफल रेड किये जिससे दूसरे हाफ के 10वें मिनट में मुंबई की टीम ऑल आउट हो गयी और स्कोर 20-20 से बराबर हो गया। उन्होंने इसके बाद अपना सुपर 10 पूरा किया और फिर तीन अंकों वाले सुपर रेड के दम पर मैच को यू मुंबा की पहुंच से दूर कर दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights