Monday, March 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट Vaishali District Under-16 Cricket League में प्रियदर्शी फाउंडेशन विजयी

Vaishali District Under-16 Cricket League में प्रियदर्शी फाउंडेशन विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर, 17 फरवरी। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे जय नारायण निषाद पूमा कप वैशाली जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गए मैच में प्रियदर्शी फाउंडेशन ने आम्रपाली क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हाराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आम्रपाली क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज अभिनव 12 रन और सार्थक 7 रन बनाकर आउट हो गए। मध्यक्रम के बल्लेबाज निखिल 35 रन, रिषव 24 रन और टूटू 17 रन की पारी के बदौलत 9 विकेट खो कर 166 रन बनाए। प्रियदर्शी फाउंडेशन की तरफ से शशांक ने 3 विकेट, अमन ने 2 विकेट, ऋतिक ने 2 विकेट, हिमांशु ने 1 विकेट और तन्मय ने 1 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रियदर्शी फाउंडेशन के सलामी बल्लेबाज सौरभ 66 रन और देव्यांशु 18 रन बनाकर आउट हो गए। मध्यक्रम के बल्लेबाज मनीष 19 रन, अली 14 रन की पारी के बदौलत 25 में ओवर में 5 विकेट खो कर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली। आम्रपाली क्रिकेट क्लब की तरफ से सार्थक ने 3 विकेट, रिशव ने 1 विकेट लिए। प्रियदर्शी फाउंडेशन के शशांक को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights