रांची, 20 अप्रैल। मोरहाबादी स्थित झारखंड ओलंपिक संघ कार्यालय में झारखंड एथलेटिक एसोसिएशन की एक बैठक हुई जिसमें आगामी साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए आवश्यक दिशा निर्देश एथलेटिक्स एसोसिएशन प्लानिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर मधुकांत पाठक द्वारा ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के सदस्यों एवं तकनीकी पदाधिकारियों को दी गई। इसका आयोजन 3 मई से किया जायेगा।
इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए कमेटी के सदस्यों एवं तकनीकी पदाधिकारियों के साथ एथलेटिक्स मैदान में कहां पर स्टेज, विक्ट्री जोन, एथलीट साक्षात्कार एरिना, वी आई पी सिटिंग, वी आई पी एंट्रेंस, फोटो फिनिश कैमरा, लाइव स्ट्रीमिंग, एथलीट चेंजिंग रूम, पोस्ट इवेंट कंट्रोल रूम, नाडा एवं वाडा रूम, सैफ सेक्रेटेरिएट रूम, डायरेक्ट्रेट रूम, एवं एक-एक फंक्शनल एरिया पर विचार विमर्श एवं दिशा निर्देश दिए।
बैठक में प्रभाकर कुमार वर्मा कार्यकारी सचिव झारखंड एथलेटिक्स संघ, सुनील कुमार रिटायर्ड फुटबॉल कोच साइ, एम वी राव, बिनोद कुमार, राम प्रसाद, शिव रमन, घनश्याम उपाध्याय, धर्मेंद्र पासवान, उमेश दास, शत्रुध्न कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, लक्ष्मण राम, जी बाबुदेव, टिंकू कुमार, अनिमा द्विवेदी, अन्ना गौरती मिंज, प्रेम कुमार, नरेश कुजूर, राघवेन्द्र कुमार, कृष्णा कुमार, श्रीजय कुमार, संतोष कुमार, वीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, विकाश कुमार, श्याम उरांव, तन्नू सांगा आदि उपस्थित थे।

