Monday, March 9, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग : पीएसी और राइजिंग स्टार की जीत

पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग : पीएसी और राइजिंग स्टार की जीत

विद्यार्थी सीसी और लक्ष्य इंजीटेक सीसी की टीम हारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 9 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में पीएसी और राइजिंग स्टार की टीमों ने जीत दर्ज की। पीएसी ने विद्यार्थी सीसी को 56 रन से पराजित किया जबकि दूसरे मैच में राइजिंग स्टार ने लक्ष्य इंजिटेक को 6 विकेट से हराया।

पीएसी ने विद्यार्थी सीसी को हराया

स्थानीय अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी पर खेले गए मैच में पीएसी ने विद्यार्थी सीसी को 56 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीएसी की टीम ने 28.3 ओवर में 165 रन बनाए। कप्तान अनूप कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 59 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वहीं लकी कुमार ने 34 रन और अव्यान कुमार ने 29 रन का योगदान दिया।

166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्यार्थी सीसी की टीम 25.3 ओवर में 109 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से लकी कुमार ने 34 रन और अव्यान कुमार ने 29 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके।

पीएसी की ओर से गेंदबाजी में ध्रुव कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं कृत साहनी ने 2 विकेट और अनूप कुमार ने 1 विकेट लिया। ध्रुव कुमार के ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
पीएसी : 165 (28.3 ओवर), अनूप कुमार 59, कृत साहनी 25, मेहुल 22, युवराज सौरभ 13, ध्रुव कुमार 18, गेंदबाजी : के.आर. रोहित 4/18, सनी कुमार 2/19, अवयान 115, अमृत नारायण 1/48, प्रेम कुमार 1/13, कृष्णा कुमार 1/27

विद्यार्थी सीसी : 109 (25.3 ओवर), लकी कुमार 34, अव्यान कुमार 29, कुमार रोहित 16, प्रेम कुमार 17, ध्रुव कुमार 5/19, कृत साहनी 2/27, अनूप कुमार 1/35

राइजिंग स्टार ने लक्ष्य इंजीटेक को हराया

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में राइजिंग स्टार ने लक्ष्य इंजीटेक को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य इंजिटेक की टीम 18.5 ओवर में 80 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अतुल राज ने 23 रन और अंकित कुमार ने 13 रन बनाए।

राइजिंग स्टार की ओर से गेंदबाजी में हर्षवर्धन पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4/19 विकेट लिए। इसके अलावा सनी रतन सम्राट ने 2/8 और अमित धर्मेंद्र गुनाजन ने 2/23 विकेट झटके।

81 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार की टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट खोकर 82 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से कप्तान अनिमेष कुमार ने नाबाद 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि गुल्ली ने 16 रन का योगदान दिया।

संक्षिप्त स्कोर
लक्ष्य इंजिटेक : 80 (18.5 ओवर), अतुल राज 23, अंकित कुमार 13, निशांत मोहन 11, उत्तम कुमार 10, हर्षवर्धन पांडेय 4/19, सनी सम्राट 2/8, अमित धर्मेंद्र 2/23, गोविंद कुमार 1/25

राइजिंग स्टार : 82/4 (17 ओवर), अनिमेष कुमार नाबाद 41, गुल्ली 16,गुलशन कुमार 10, उत्तम कुमार 3/33, मोहम्मद यासिन 1/27

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights