पटना, 17 अक्टूबर। खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा पटना प्रमण्डल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता की रग्बी स्पर्धा में पटना का जलवा रहा। पटना जिला ने कुल छह आयु वर्ग में पांच में चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। रग्बी स्पर्धा में बालिका अंडर-17 को छोड़ कर बाकी पांच कैटेगरी का खिताब पटना के नाम रहा। पटना ने बालक अंडर-14, 17, 19 और बालिका अंडर-14 और अंडर-19 में चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। बालिका अंडर-17 में नालंदा की टीम चैंपियन बनी। बालिका वॉलीबॉल में पटना ने दोहरा खिताब अपने नाम किया।
शुक्रवार को संपन्न हुई विभिन्न खेल एवं स्पर्धाओं के विजेताओं को आनंदी कुमार, उपनिदेशक, शा.शि.,पटना प्रमंडल और ओम प्रकाश जिला खेल पदाधिकारी ने मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
परिणाम
रग्बी
बालक अंडर-19 : स्वर्ण-पटना, रजत-भोजपुर, कांस्य-नालंदा
बालिका अंडर-19 : स्वर्ण-पटना, रजत-नालंदा, कांस्य-रोहतास
बालक अंडर-17 : स्वर्ण-पटना, रजत-भोजपुर, कांस्य-नालंदा।
बालिका अंडर-17 : स्वर्ण-नालंदा, रजत-पटना, कांस्य-भोजपुर
बालक अंडर-14 : स्वर्ण-पटना, रजत-भोजपुर, कांस्य-नालंदा।
बालिका अंडर-14 : स्वर्ण-पटना, रजत-भोजपुर, कांस्य-नालंदा
बालिका वॉलीबॉल
वालीबॉल बालिका अंडर-14 का खिताब पटना ने जीता। फाइनल में पटना ने कैमूर को 2-0 से हराया। इसके पहले के मैचों में कैमूर ने रोहतास को 2-0, भोजपुर ने नालंदा को 2-0 और पटना ने भोजपुर को 2-0 से हराया।
वॉलीबॉल बालिका अंडर-17 का खिताब रोहतास ने जीता। फाइनल में रोहतास ने पटना को 2-0 से हराया। इसके पहले रोहतास ने कैमूर को 2-1, नालंदा ने भोजपुर को 2-0 और पटना ने नालंदा को 2-0 से हराया।
वॉलीबॉल बालिका अंडर-19 का खिताब पटना ने जीता। फाइनल में पटना ने रोहतास को 2-0 से हराया। इसके पहले रोहतास ने कैमूर को 2-0 से मात दी।
वुशू
बालक अंडर-17
अंडर-45 किलो : स्वर्ण-पंकज नमन (भोजपुर), रजत-रजनीश कुमार (नालंदा), कांस्य-राजा कुमार (बक्सर) व आरव कुमार (पटना)।
अंडर-48 किलो : स्वर्ण-धनंजय सिंह (बक्सर), रजत-आदित्य प्रताप सिंह (नालंदा), कांस्य-सागर कुमार यादव (भोजपुर) व नीतीन कुमार (पटना)
अंडर-52 किलो : स्वर्ण-मनीकांत प्रकाश (भोजपुर), रजत-विक्रम आदित्य (बक्सर), कांस्य-रोहित कुमार (पटना)व सचिन कुमार (नालंदा)।
अंडर-56 किलो : स्वर्ण-रहीश कुमार (नालंदा), रजत-आकाश कुमार यादव (पटना), कांस्य-गौतम कुमार मौर्या (पटना) व साहिल कुमार सिंह (रोहतास)।
अंडर-60 किलो : स्वर्ण-आकाश तिवारी (बक्सर), रजत-आदर्श वैभव (पटना), कांस्य-नितिक सिंह (भोजपुर)।
अंडर-65 किलो : स्वर्ण-रुस्तम सिंह (बक्सर), रजत-अभिषेक कुमार (रोहतास), कांस्य-नमन कुमार (नालंदा)।
अंडर-70 किलो : स्वर्ण-पवन कुमार (पटना), रजत-हर्ष कुमार (नालंदा), कांस्य-आशु राज (बक्सर) व शशांक कुमार (भोजपुर)।
अंडर-75 किलो : स्वर्ण-अमित यादव (बक्सर), रजत-पीयूष कुमार (भोजपुर), कांस्य-विवेक प्रताप सिंह (पटना)।
अंडर-80 किलो : स्वर्ण-नीलाश आर्य (पटना)।
बालक अंडर-19
अंडर-48 किलो : स्वर्ण-शुभम कुमार पांडेय (पटना), रजत-रणवीर राज (भोजपुर), कांस्य-आदिदेव (नालंदा) व मनीष कुमार गुप्ता (रोहतास)।
अंडर-52 किलो : स्वर्ण-करण कुमार (भोजपुर), रजत-लक्की राज कुमार (बक्सर)
अंडर-56 किलो : स्वर्ण-रितिक कुमार राय (बक्सर), रजत-आकाशदीप (नालंदा), कांस्य-अमित रंजन (भोजपुर)।
अंडर-60 किलो : स्वर्ण-प्रिंस कुमार शर्मा (बक्सर), रजत-पिंटू साह (रोहतास), कांस्य-मृत्युंजय सिंह (नालंदा) व कुलदीप यादव (भोजपुर)।
अंडर-63 किलो : स्वर्ण : अभि कुमार (भोजपुर), रजत-रवि राज (नालंदा)।
अंडर-70 किलो : स्वर्ण-अमित कुमार (नालंदा)
अंडर-75 किलो : स्वर्ण-कौस्तुव (रोहतास)
अंडर-80 किलो : स्वर्ण-प्रभात किरण (नालंदा), रजत-देवराज राय (बक्सर)।
अंडर-85 किलो : स्वर्ण-हर्ष राय (बक्सर)।
कबड्डी
बालक अंडर-17 कबड्डी में पटना की टीम विजेता रही जबकि बक्सर उपविजेता बना।