पटना, 24 अक्टूबर। बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में होने वाली बिहार स्टेट सब जूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पटना बालक व बालिका टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम 14 सदस्यीय होगी। टीम के गठन के लिए देव कबड्डी एकेडमी, फतुहा में शुक्रवार को चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने किया।
एनआईएस प्रशिक्षक अभिनव कुमार सिंह और राष्ट्रीय निर्णायक सुभाष कुमार ने खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया।
गौरतलब है कि पहले प्रमंडल स्तर पर अंतर जिला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा और उसके बाद हर प्रमंडल की विजेता टीम अंतर प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। प्रमंडल स्तर पर प्रतियोगिता नवंबर के पहले सप्ताह में जबकि अंतर प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता नवंबर के दूसरे सप्ताह में होगी।
बालक वर्ग : प्रिंस राज, प्रवीण कुमार, दिलखुश कुमार, प्रिंस कुमार, विशाल कुमार, मंटू कुमार, अनुराग कुमार, सत्य प्रकाश, आदित्य राज सिंह, कृष राज, शिवम कुमार झा, मोनू कुमार, आकाश कुमार, शुभम कुमार।
बालिका वर्ग : शालू कुमारी, राखी सिंह, कुमारी जानवी, अंजली कुमारी, खुशबू कुमारी, कोमल कुमार, विक्टोरी कुमारी, प्राची कुमारी, मुस्कान कुमारी, अक्षय श्री, चाहत कुमारी, रागनी कुमारी, निशू कुमारी, जैनव परवीन।