Tuesday, February 24, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना क्रिकेट : अंडर-16 मेंस क्रिकेट टीम घोषित, अभ्यास मैच 12 व 14 मई को

पटना क्रिकेट : अंडर-16 मेंस क्रिकेट टीम घोषित, अभ्यास मैच 12 व 14 मई को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा पटना में क्रिकेट संचालन के लिए गठित तदर्थ समिति द्वारा बीसीए अंडर-16 अंतर जिला मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पटना जिला टीम की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी तदर्थ समिति के चेयरमैन राजेश कुमार व सदस्य रहबर आबदीन ने दी।

सदस्य रहबर आबदीन ने बताया कि सेलेक्टेड प्लेयरों का अभ्यास मैच 12 और 14 मई को बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी में आयोजित किया गया है। अभ्यास मैच के लिए खिलाड़ियों को सुबह 8.30 बजे बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर रिपोर्ट करना होगा। उन्होंने बताया कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पटना जिला टीम के गठन के लिए पिछले दिनों 13 व 14 अप्रैल को शाखा मैदान में सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया गया था। इस सेलेक्शन ट्रायल के बाद 52 खिलाड़ियों को शार्टलिस्ट किया गया है। इन खिलाड़ियों की टीम बना कर 20 से 23 अप्रैल तक ट्रायल मैच का आयोजन किया गया था। इसके बाद उससे शार्टलिस्ट कर 31 प्लेयरों का लिस्ट चयनकर्ताओं की संस्तुति पर जारी किया गया है। इन प्लेयरों का टीम बना कर अभ्यास मैच खेला जायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is gen-nex-cricket-academy-adv.jpg

उन्होंने कहा कि फाइनल लिस्ट जारी के पहले चयनकर्ताओं द्वारा ट्रायल मैच करा कर प्लेयरों का सेलेक्टेड करना उचित कदम है। इससे सेलेक्शन प्रक्रिया पर कभी भी सवाल खड़ा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अबतक जितनी भी टीमों का चयन हुआ उसमें कोई विवाद नहीं हुआ और सेलेक्टेड प्लेयरों ने अपने खेल से पटना की टीम को जीत दिलाई है। इसका परिणाम आपके सामने है कि छह साल बाद पटना की टीम बिहार सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है और हम सबों की शुभकामना है कि पटना टीम चैंपियन बने।

सेलेक्टेड प्लेयरों का लिस्ट इस प्रकार है-
धनंजय कुमार सिंह, आयुष आनंद, मोहित कुमार, ध्रुव ध्वज, उत्सव कुमार, अनिरुद्ध राज, मंजीत कुमार, रौनित कुमार, सूर्या प्रकाश, संकु शर्मा, अश्विनी राज, गुड्डू कुमार, शानू साह, आर्यावीर कुशवाहा, आकाश कुमार, रौशन कुमार, सुमित पटेल, पंकज साह, प्रियांशु कुमार प्रतीक, शुभम सुबह, राधेश्याम, सन्नी कुमार, निरंजन कुमार, अमृत कमल, कार्तिक पांडेय, आलोक मिश्रा, गोपाल साह, दिव्यांशु, विशाल कुमार, मोहम्मद रेहान रफी, रॉकी सिंह।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Super-over-Cricket-Club-1024x538.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights