Thursday, February 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट परमेश्वर राय मेमोरियल अंडर-13 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 30 जनवरी से

परमेश्वर राय मेमोरियल अंडर-13 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 30 जनवरी से

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना, 16 जनवरी। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में आगामी 30 जनवरी से परमेश्वर राय मेमोरियल अंडर-13 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी आयोजन अध्यक्ष सह पटना के पूर्व मेयर श्याम बाबू राय ने दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए कमेटी के आयोजन सचिव संतोष तिवारी होंगे।

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के मुकाबले नॉक आधार पर खेले जायेंगे। कुल 24 टीमों को इंट्री दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मैच 25-25 ओवर के खेले जायेंगे। विशेष जानकारी के लिए ग्राउंड प्रभारी राजा से तथा मोबाइल नंबर 7004679190 पर शुभम पांडे से संपर्क कर सकते हैं। भाग लेने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है।

इस टूर्नामेंट के विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा प्लेयरों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। साथ ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर समेत कई पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही उदीयमान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। मैच में खेलने हेतू उम्र सत्यापन हेतू जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड प्रत्येक मैच के दौरान खिलाड़ी को साथ लाना होगा।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights