Home Slider एशिया कप के सुपर-4 में पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हराया

एशिया कप के सुपर-4 में पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान (71) के अर्द्धशतक और मोहम्मद नवाज (42) की विस्फोटक पारी के बाद आसिफ अली (16) के बहुमूल्य योगदान की बदौलत भारत को एशिया कप 2022 के सुपर-4 मुकाबले में रविवार को पांच विकेट से मात दी।
भारत ने पाकिस्तान को 20 ओवर में 182 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उन्होंने एक गेंद रहते हुए हासिल करके भारत से ग्रुप स्टेज की हार का बदला लिया।
पाकिस्तान को इस रोमांचक मैच के आखिरी दो ओवर में 26 रन की आवश्यकता थी। आसिफ अली ने टीम की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए 19वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार को एक चौका और एक छक्का लगाया जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने उस ओवर में 19 रन जोड़े। बाबर आज़म की टीम ने आखिरी ओवर में कुछ हिचकियों के बाद 182 रन के लक्ष्य को हासिल किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights