32 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

झारखंड राज्य वुशु का ओरिएंटेशन प्रोग्राम शुरू

रांची। रविवार को यहां झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन कार्यालय परिसर में झारखंड राज्य वुशु ओरिएंटेशन प्रोग्राम प्रारंभ हो गया। इसकी जानकारी देते हुए राज्य संघ के प्रेसिडेंट चंचल भट्टाचार्य ने बताया कि झारखंड वुशु एसोसिएशन के द्वारा पहली बार इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद जिला एसोसिएशन के पदाधिकारियों को डॉक्यूमेंटेशन की ट्रेनिंग दी जाएगी।


आज यहाँ आयोजित प्रथम ओरिएंटेशन कार्यक्रम में जिला संघ के उपस्थित पदाधिकारियों को जिला स्तरीय खेल कैलेंडर तैयार करने,बैठक की कार्यवाही की सूचना और उसका व्योरा तैयार करने और उसका प्रॉपर रिकॉर्ड मेंटेन करने,ऑडिट रिपोर्ट की तैयारी करने हेतु एकाउंट्स का व्योरा रखने,सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने ताकि खिलाड़ियों तक उनकी सीधी पहुँच स्थापित हो सके ,जिला खेल पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर खेल का विकास करने ,कोचेस के लिए राज्य संघ की मदद से उच्चस्तरीय प्रशिक्षण की व्यवस्था करने पर आदि पर चर्चा की गई।


इस कार्यक्रम में विशेष रूप से चंचल भट्टाचार्य, शिवेन्द्र दुबे ने पदाधिकारियों को संबोधित किया। आज के इस कार्यक्रम में राँची,गुमला,लोहरदगा, चतरा,खूंटी,रामगढ़,हजारीबाग, ईस्ट सिंहभूम, बोकारो आदि जिलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
इसकी जानकारी देते हुए झारखंड वुशु एसोसिएशन के महासचिव शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि अगला कार्यक्रम देवघर जिले में आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights