Wednesday, August 13, 2025
Home झारखंडअन्य झारखंड राज्य सीनियर Chalkball टीम के लिए ओपन चयन ट्रायल संपन

झारखंड राज्य सीनियर Chalkball टीम के लिए ओपन चयन ट्रायल संपन

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 1 सितंबर। झारखंड राज्य चॉकबॉल संघ के द्वारा स्थानीय जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सीनियर महिला व पुरुष चॉकबॉल टीम के लिए ओपन चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। पूरे झारखंड राज्य से लगभग 50 महिला/पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें से उनके प्रदर्शन के आधार पर 15 महिला एवं 15 पुरुष का चयन किया गया हैं।

इस टीम का 12 से 18 सितंबर तक सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर कोर्ट रोड रांची में किया जाएगा। उस प्रशिक्षण शिविर के आधार पर 12 महिला वा 12 पुरूष खिलाड़ियों का फाइनल चयन किया जाएगा जो आगामी 21 से 25 सितंबर तक नागौर, राजस्थान में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय महिला/पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता में झारखंड राज्य चॉकबॉल टीम का प्रतिनिधत्व करेंगे। प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनीत खिलाड़ी इस प्रकार हैं। यह जानकारी झारखंड राज्य चॉकबॉल संघ के महासचिव ब्रजेश प्रसाद ने दी।

महिला खिलाड़ी-अंकिता तिर्की, अमीषा तिर्की, अमिका मिंज, तन्नू केरकेट्टा, सिवानी मिंज, सिमरन उरांव, जुही मुंडा, रिया कच्छप,जेनिफर तिर्की, आशा गाड़ी, भूमिका गाड़ी, निकिता कच्छप, रागनी कुमारी, कृति कुमारी एवं कोमल कुमारी शामिल हैं।

पुरुष खिलाड़ी-शुभम उरांव, प्रियांशु जॉन तिर्की, अन्दीप लकड़ा, आशीष लकड़ा, असीम अनुराग मिंज, अबेंजर जॉन मुंडू, अगस्टिन एलेन तिग्गा, अंकित एल्विन हुरहुरिया,अमन मार्टिन लकड़ा, विक्टर मोसेस तिग्गा, अनुज कुमार मुंडा, राहुल कच्छप,मनीष कुमार,रोहित कुमार एवं विकास कुमार शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights