Sunday, March 16, 2025
Home Slider झारखंड में कबड्डी टेक्निकल पदाधिकारियों की ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू

झारखंड में कबड्डी टेक्निकल पदाधिकारियों की ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। कोरोना वायरस से संक्रमण से बचने के लिए हुए लॉक डाउन की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से तकनीकी अधिकारियों का ऑनलाइन प्रशिक्षण का कार्यक्रम गुरुवार से शुरु हो गया। इस का उद्घाटन ऑनलाइन राजीव रंजन मिश्रा (अध्यक्ष कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड) ने संध्या 3:00 बजे की।

उद्घाटन के उपरांत तेज नारायण प्रसाद, माधव ठकर (प्रशिक्षक,झारखंड पुलिस सह टेक्निकल डायरेक्टर खेलो इंडिया) ने 97 तकनीकी पदाधिकारियों को कबड्डी के इतिहास की जानकारी दी।

इस ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से तकनीकी अधिकारियों को कबड्डी के नए नियमों की जानकारी प्रदान कर सभी का क्षमता वर्धन किया जाएगा। कल इस कार्यक्रम में आरडी कौशिक (टीवी एंपायर प्रो कबड्डी) झारखंड के तकनीकी पदाधिकारियों से रूबरू होंगे एवं नए तकनीकी जानकारी उन्हें प्रदान करेंगे। इस बात की जानकारी विपिन कुमार सिंह (महासचिव, कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड) ने दी। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय ठीक संध्या 3:00 बजे से ऑनलाइन तकनीकी पदाधिकारी प्रशिक्षण आरंभ हो जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights