Saturday, March 14, 2026
Home Slider ऑनलाइन राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता शुरू

ऑनलाइन राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

रांची । 44वीं राष्ट्रीय ऑनलाइन सब जूनियर और जूनियर योग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह के मुख्य अतिथि राज सभा सांसद अनिल अग्रवाल ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन करने का शुभकामनाएं दी। मौके पर फेडरेशन के सभी पदाधिकारियों ऑनलाइन के माध्यम से से अपनी उपस्थिति दर्ज की । पहली बार आयोजित इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में पूरे देश के लगभग 900 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ में प्रतिभागियों द्वारा योग का प्रदर्शन किया गया किया गया। झारखंड की अनुष्का कर्मकार ने भी योग का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव संजय कुमार झा ने उद्घाटन समारोह में धन्यवाद ज्ञापन किया । उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर पहली बार प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है। फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं इन्दुअग्रवाल की देखरेख में ऑनलाइन प्रतियोगिता शुरू हुआ। प्रतियोगिता विभिन्न आयुवर्गों में छह, सात, 13, 14, 20 और 21 जून को होगी। प्रतियोगिता के पहले दिन 8 से 10 एवं 10 से 12 वर्ष के प्रतिभागियों का प्रतियोगिता आयोजित की गई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights