हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सराय के दामोदरपुर मिडिल स्कूल में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला बी डिवीजन लीग में बुधवार को खेले गए मैच में आज का मैच एनवीएस क्लब ने सराय जूनियर क्रिकेट क्लब को 159 रन से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एनवीएस क्लब के सलामी बल्लेबाज अभिषेक (43 रन) और अमन (22 रन) ने अच्छी शुरुआत दी। इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज अमन राज (66 रन), ऋतु (21 रन) और आदित्य आनंद (22 रन) की अच्छी बैटिंग की बदौलत निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट पर 263 रन का स्कोर खड़ा किया। सराय जूनियर क्रिकेट क्लब की तरफ से विशाल ने 4 विकेट ,रोहित ने 1 विकेट, रणधीर ने 1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सराय जूनियर क्रिकेट क्लब की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। सलामी बल्लेबाज अमित ने 14 रन, रंधीर ने 29 रन , ऋषभ ने 12 रन बनाये और पूरी टीम 24 ओवर में 104 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एनवीएस क्रिकेट क्लब की तरफ से अनुनय झा ने 3 विकेट, आदित्य ने 3 विकेट, सौरव ने 3 विकेट और निखिल 1 विकेट लिये। एनवीएस क्लब के आदित्य आनंद को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।




