Friday, August 8, 2025
Home Slider मुश्ताक अहमद की जगह निंगोंबम हॉकी इंडिया के नये अध्यक्ष बने

मुश्ताक अहमद की जगह निंगोंबम हॉकी इंडिया के नये अध्यक्ष बने

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोंबम को शुक्रवार को निर्विरोध हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया जो मोहम्मद मुश्ताक अहमद की जगह लेंगे जिन्हें राष्ट्रीय खेल संहिता के कार्यकाल के दिशा निर्देशों के उल्लंघन के कारण खेल मंत्रालय ने इस्तीफा देने को कहा था ।

अहमद को हालांकि यहां हॉकी इंडिया की कांग्रेस और चुनाव में निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।

कोरोना वायरस महामारी के बीच यात्रा करने में असमर्थ सदस्य ईकाइयों ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक में भाग लिया।

निंगोंबम हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद पर काबिल होने वाले पूर्वोत्तर के पहले सदस्य हैं। अहमद के जुलाई में निजी कारणों से इस्तीफा देने के बाद से वह कार्यवाहक अध्यक्ष थे।

खेल मंत्रालय ने अहमद को इस्तीफा देने के लिये कहा था चूंकि 2018 में उनका चुनाव राष्ट्रीय खेल कोड के कार्यकाल के दिशा निर्देशों का उल्लंघन था। महासंघ को अध्यक्ष पद के लिये नये सिरे से चुनाव कराने के लिये कहा गया था।

राष्ट्रीय खेल कोड के तहत कोई पदाधिकारी लगातार तीन बार पद पर नहीं रह सकता। अहमद 2010 से 2014 तक हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष रहे। इसके बाद 2014 में महासचिव बने और 2018 में चार वर्ष के लिये अध्यक्ष पद पर चुने गए थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights