कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ओमनी कैमूर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का दूसरा मुकाबला कुदरा क्रिकेट क्लब,कुदरा और साईं भारती क्रिकेट क्लब,मोहनियां के बीच खेला गया जिसमें कुदरा सी सी ने बेहद नजदीकी मुकाबले में साईं भारती सी सी को 2 विकेट से हरा दिया। इस मैच में निखिल ने पांच विकेट चटकाये और मैन ऑफ द मैच बने।
भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में चल रही इस लीग में बुधवार की सुबह कुदरा सी सी के कप्तान राजू शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
बल्लेबाजी के लिए उतरी साईं भारती की पूरी 27.5 ओवरो में सभी विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। अर्पित आनंद 55 गेंद 34 रन, निशांत सिंह 33 गेंद 19 रन, हिमांशु 35 गेंद 17 रन और विनय ने 16 गेंद 10 रन का योगदान दिया।
कुदरा सी सी की ओर गेंदबाजी करते हुए निखिल ने शानदार प्रदर्शन करते 6 ओवरो में 19 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके अलावा अंकित 3 और अभिषेक व अमित ने 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे। कुदरा सी सी की टीम को जीत के लिए 124 रन बनाने में 8 विकेट खोकर अंतिम ओवर तक संघर्ष करना पड़ा। विनय व ओमप्रकाश ने 23-23 गेंदो पर 20-20 रन, अमन ने 41 गेंद 18 रन, प्रशांत ने 28 गेंद 16 रन, अमित ने 19 गेंद 13 और संदीप ने 18 गेंद 10 रनों का योगदान दिया।
साईं भारती की ओर से प्रियांशु व निशांत 2-2 और हर्ष,नमन व हिमांशु 1-1 विकेट हासिल करने में सफल रहे। मैच की अंपायरिंग दिलीप पटेल और नौशाद आलम ने तथा स्कोरिंग सौरव व सोनल ने किया। कल का मैच कैमूर सी सी,भभुआ व कैमूर सी ए,भभुआ के बीच जगजीवन स्टेडियम,भभुआ में होगा।






- मुजफ्फरपुर फुटबॉल लीग : ठक्कर बाबा हॉस्टल की जीत, दूसरा मैच ड्रॉ

- रेखा राय मेमोरियल महिला फुटबॉल रानी लक्ष्मी बाई स्पोट्र्स एकेडमी फाइनल में

- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अधिकारी इलेवन व आरबीएनवाईएसी विजयी

- नालंदा बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के टॉप-8 में

- रणजी ट्रॉफी : जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास

- टी20 विश्व कप : बारिश से रद्द हुआ भारत vs वेस्टइंडीज मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें पूरा समीकरण

- टी20 विश्व कप India vs West Indies : दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : सीतामढ़ी से हारा शिवहर
