पटना। खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव नीरज कुमार पप्पू आगामी चार जून से पंचकूला में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हिस्सा लेंगे। इस संबंध में भारतीय खो-खो संघ के महासचिव एम एस त्यागी के हस्ताक्षर से पत्र जारी कर दिया गया है।

जारी पत्र के अनुसार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की खो-खो स्पर्धा नौ जू ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में आयोजित की जायेगी। सभी तकनीकी पदाधिकारियों को सात जून को रिपोर्ट करने को कहा गया है।
नीरज कुमार पप्पू को तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किये जाने पर खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और जिला संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।