Wednesday, July 16, 2025
Home झारखंड राष्ट्रीय सबजूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप : फाइनल में हरियाणा से हारा झारखंड

राष्ट्रीय सबजूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप : फाइनल में हरियाणा से हारा झारखंड

by Khel Dhaba
0 comment

झारखंड टीम सब जूनियर महिला हॉकी में लगातार तीसरी बार उपविजेता बनी है। जबकि हरियाणा लगातार पांचवीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पहली और अंतिम बार झारखंड की टीम 2017 में हरियाणा को पराजित कर चैंपियन बना था।

ओड़िशा के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 4 से 14 मई 2023 तक आयोजित इस चैंपियनशिप में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में हॉकी झारखंड को हॉकी हरियाणा ने 2-3 के अंतर से पराजित किया।

झारखंड की टीम बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद मैच को गंवा बैठी। झारखंड टीम की ओर से संगीता कुमारी (जूनियर) और अंकिता मिंज ने एक-एक गोल किया है।
इससे पूर्व हॉकी झारखंड ने हॉकी उत्तराखंड को 4-0 से और हॉकी पश्चिम बंगाल 18-0 से, हॉकी चंडीगढ़ को 11-0 से तथा हॉकी उत्तरप्रदेश को पेनाल्टी शूट आउट में 2-1 से पराजित कर इस प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights