रांची। शहर में झारखंड सेपकटाकरा एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रही 30वीं सीनियर नेशनल सेपकटकरा चैंपियनशिप के चौथे दिन रेगू प्रतिस्पर्धा का क्वार्टरफाइनल लाइनअप तय हो गया। है। मणिपुर, एसएसबी और नागालैंड की टीमें दोनों वर्गों के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
पुरुष रेगू में एसएसबी, मणिपुर, मिज़ोरम एवं नागालैंड की टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुची। रेगू महिला में मणिपुर, असम, एसएसबी, नागालैंड की टीमें क्वार्टर फाइनल तक पहुंची।

आज मैच सेरेमनी के दौरान जैप-2 के कमांडेंट संजय रंजन सिंह (आईपीएस), अशोक चौधरी (सुपरिंटेंडेंट होटवार कारागृह रांची), कैप्टन सुनीत शुक्ल (एनसीसी कमांडर),नीरज कुमार सिन्हा सहित असीम साहू, शशिकांत पांडे, पांडे शिशिरकान्त, सेपक टकरा झारखंड के अध्यक्ष उदय साहू ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। कल होगा समापन समारोह एवम फाइनल मैच।
प्रतियोगिता के रेगू एवं डबल इवेंट के फाइनल मैच कल आयोजित होंगे एवम अपराह्न 3 बजे इसका समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।