बिहारशरीफ, 3 जनवरी। स्थानीय एनसीए मैदान, बड़ी दरगाह में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के तत्वावधान में चल रही नालंदा जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैच में नालंदा ग्रीन ने नालंदा पिंक को 88 रन से हराया।
नालंदा ग्रीन ने टॉस जीतकार पहले बल्लेबाजी करते हुए नीरज के 81 रन, अयान अरमान के 40 रन, शशि के 24, प्रवीण के नाबाद 18 रन की मदद से 198 रन बनाए। नालंदा पिंक की ओर से गरुदेव ने 3 विकेट, सन्नी ने 2 विकेट, अंकुर ने 2 विकेट लिए।
जवाब में खेलने उत्तरी नालंदा पिंक की टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज दिलखुश 34 तथा अर्जुन 37 रन के योगदान से 109 रन बना सकी और यह मैच नालंदा पिंक 88 रनों से हार गई। नालंदा ग्रीन की ओर लक्की ने 2 विकेट, नीरज, पीयूष, शिवम तथा अंकित ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए।
मैच के अम्पायर परवेज मुस्तफा तथा शमशेर खान थे वहीं तीसरे अम्पायर के रूप में शफ़ा रिज़वी ने अपना योगदान दिया। कल का मैच नालंदा पिंक तथा नालंदा ग्रीन के बीच खेला जायेगा।

