Sunday, March 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट मुजफ्फरपुर क्रिकेट लीग : भारती क्लब की जीत में चमके चंदन व रविराज

मुजफ्फरपुर क्रिकेट लीग : भारती क्लब की जीत में चमके चंदन व रविराज

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर। कप्तान चंदन की घातक गेंदबाजी व सलामी बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत चार बार की चैंपियन भारती क्लब ने जिला क्रिकेट लीग में विजयी आगाज किया है। सोमवार को अपने पहले ग्रुप मुकाबले में उसने बीएसटी किड्स को नौ विकेट से पराजित किया।

एलएस कॉलेज मैदान में खेले गए मुकाबले में बीएसटी किड्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया पर, यह फैसला सही साबित नहीं हुआ व पूरी टीम महज 94 रनों पर सिमट गयी।

सलामी बल्लेबाज आदित्य राज ने सर्वाधिक 34 रन बनाये। इरफान ने 16 व हर्षवर्धन ने 12 रनों का योगदान दिया। चंदन ने 19 रन देकर चार विकेट लिये। विशाल व देवाशीष को दो-दो विकेट मिला।

जीत के लिए मिले 95 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारती क्लब को रविराज व आदित्य ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। रविराज ने 30 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाये, जिसमें नौ चौके शामिल थे। आदित्य ने तीन चौके की मदद से 21 रन बनाये। एक समय लग रहा था कि ये दोनों मिलकर ही लक्ष्य हासिल कर लेंगे। पर, सातवें ओवर में इरफान ने आदित्य को अपनी ही गेंद पर लपक कर बीएसटी किड्स को पहली सफलता दिलायी, जो आखिरी भी साबित हुई।
कल का मैच : डीसीए बनाम यंग मेन एकेडमी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights