Monday, March 9, 2026
Home Slider देवघर क्रिकेट लीग में मां मंशा रेड की बंपर जीत

देवघर क्रिकेट लीग में मां मंशा रेड की बंपर जीत

by Khel Dhaba
0 comment

देवघर। देवघर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही देवघर जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मैच में मां मंशा रेड ने डीसीए ब्लू को 8 विकेट से पराजित किया।

शहर के केकेएन स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस डीसीए ब्लू ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। डीसीए ब्लू ने 27.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 103 रन बनाये। रोहन ने 32 गेंदों में पांच चौकों की सहायता से 29 और गौरव ने 53 गेंदों में 1 चौका की मदद से 17 रन बनाये।

मां मंशा रेड टीम की ओर से अमित ने 14 रन देकर 3 और अर्जुन ने 15 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में मां मंशा रेड की टीम 13.2 ओवर में दो विकेट पर 104 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अश्विनी ने 47 और विक्रांत ने नाबाद 24 रन बनाये।

डीसीए ब्लू की ओर प्रत्यूष ने 19 रन देकर 1 और साहिल ने 33 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

मैच के अंपायर उमेश और मिंटू सिंह थे जबकि स्कोरिंग सुमित ने की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights