सुरेन्द्र नारायण सिंह
मधुबनी, 21 सितंबर। मधुबनी जिला एसजीएफआई बालक अंडर-17 एथलेटिक्स टीम पटना के लिए रवाना हो गई। जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि पाटलिपुत्र खेल परिसर पटना में 22 से 25 सितंबर तक राज्य स्तरीय बालक अंडर 17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने मधुबनी जिला की तरफ से सुखी सम्पत कुमार, नन्दन कुमार सिंह, सत्यम कुमार, ओम कुमार, तरुण कुमार, विवेक कुमार यादव, सुरेश कुमार यादव, मुहम्मद नुरे मुस्तफा, मुहम्मद रेयान, हिमांशु कुमार ठाकुर को विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए भेजा गया है। टीम के साथ टीम मैनेजर व कोच के रूप में सुधांशु शेखर व करण कुमार कामत हैं। मौके पर खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार, शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर, राकेश कुमार गुड्डू, वसी अख्तर, अभिषेक कुमार, राकेश कुमार, हरे राम सिंह सहित अन्य ने खिलाड़ियों को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
