Home Slider लिवरपूल ने 30 वर्षों में पहली बार जीता प्रीमियर लीग खिताब

लिवरपूल ने 30 वर्षों में पहली बार जीता प्रीमियर लीग खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

लिवरपूल। लिवरपूल ने सत्र के अपने अंतिम घरेलू मुकाबले में चेल्सी को बुधवार को 5-3 से हराकर 30 वर्षों में पहली बार प्रीमियर लीग फुटबॉल खिताब जीत लिया।
लिवरपूल का 30 वर्षों में यह पहला इंग्लिश खिताब है और यह एक महीने पहले ही सात मैच शेष रहते तय हो गया था। कैन्नी डलग्लिश इस खिताब को जीतने वाले आखिरी लिवरपूल मैनेजर थे और उन्होंने कप्तान जॉर्डन हेंडरसन को विजेता ट्रॉफी प्रदान की जिसके बाद आसमान में आतिशबाजी शुरू हो गयी।
कोरोना के कारण यह मैच एनफील्ड स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेला गया था और लिवरपूल के खिलाड़ियों का जश्न देखने लिए दर्शक मौजूद नहीं थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights