Tuesday, May 26, 2026
Home Latest एडम के गोल के दम पर लीवरपूल ने मैनचेस्टर युनाइटेड से खेला ड्रॉ

एडम के गोल के दम पर लीवरपूल ने मैनचेस्टर युनाइटेड से खेला ड्रॉ

by Khel Dhaba
0 comment

मैनचेस्टर। आखिरी मिनटों में एडम लालाना के गोल के दम पर लीवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेले गए मैच में मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, रविवार को खेले गए मैच में लीवरपूल किसी तरह इस सीजन घर में अपनी पहली हार टालने में सफल रही और इसी के साथ उसने अपने नौ मैचों से चले आ रहे अजेय क्रम को बरकरार रखा है और इस टाई से वह अंकतालिका में पहले स्थान पर बने रहने में सफल रही है। वह दूसरे स्थान पर काबिज मैनचेस्टर सिटी से छह अंक आगे है।

यूनाइटेड की टीम जीत की तलाश में थी। पहले हाफ में मार्कस रैशफोर्ड ने उसके लिए गोल कर उसे 1-0 की बढ़त दिला दी।

यूनाइटेड दूसरे हाफ में 85वें मिनट तक अपनी बढ़त बरकरार रखने में सफल रही लेकिन एडम ने ने बराबरी का गोल कर मैच को ड्रॉ करा दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights