पटना। स्थानीय राजेंद्रनगर फिजिकल कॉलेज में ली-निंग बोल्ट गोल्ड पटना जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में अर्शवीर सिंह, आर्या राज, आकांक्षा आसी सिंह, तानवी आर्या, अमुल कुमार और कृष्णा कुमार ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव पंकज कुमार राज, आईजी अरविंद ठाकुर, बिहार बैडमिंटन संघ के सचिव केएन जायसवाल, पटना जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिन्हा, सीनियर खिलाड़ी नीलेश कुमार सिन्हा ने पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सबों का स्वागत संदीप ने किया।
संदीप कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पटना के विभिन्न स्कूलों के अंडर-11 के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-
बालक अंडर-7 फाइनल : अर्शवीर सिंह ने शौर्यवीर सिंह को 15-7, 15-11 से हराया।
बालिका अंडर-7 फाइनल : आर्या राज ने वनिष्का माहेश्वरी को 15-8,15-9 से हराया।
बालिका अंडर-9 फाइनल : आकांक्षा आसी सिंह ने अनुष्का कुमारी को 15-12,15-10 से हराया।
बालक अंडर-9 फाइनल : अमुल कुमार ने देवांश कुमार को हराया।
बालिका अंडर-11 फाइनल : तानवी आर्या ने सृष्टि कुमारी को हराया।
बालक अंडर-11 फाइनल : कृष्णा कुमार ने पार्थ राज को 15-9, 15-11 से हराया।