Friday, March 6, 2026
Home Slider बिमला प्रसाद मेमोरियल एकदिवसीय महिला क्रिकेट कप के लिए सेलेक्टेड प्लेयरों का लिस्ट जारी

बिमला प्रसाद मेमोरियल एकदिवसीय महिला क्रिकेट कप के लिए सेलेक्टेड प्लेयरों का लिस्ट जारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। गणतंत्र दिवस के पर केंद्रीय विधि एवं न्याय, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री की माता जी स्व.बिमला प्रसाद की स्मृति में होने वाले एकदिवसीय महिला क्रिकेट कप भाग लेने वाली दो टीमों के लिए 34 खिलाड़ियों की घोषणा चयनकर्ताओं की संस्तुति पर सचिव डॉ नादिरा सुल्ताना ने कर दी है।  

उन्होंने बताया कि टीम के गठन करने के लिए शनिवार को क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना ग्राउंड पर सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया गया था। इस सेलेक्शन ट्रायल में कुल 73 प्लेयरों ने हिस्सा लिया। नादिरा सुल्ताना ने बताया कि 17-17 प्लेयरों की दो टीमें बिमला प्रसाद एकादश और रानी झांसी एकादश से खेलेंगी।

सेलेक्शन ट्रायल का उद्घाटन पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा, बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव मधु शर्मा, लखीसराय के गोपालपुर पंजायत के मुखिया शाह मोहम्मद यासीन उर्फ गुड्डू बाबू, बीसीसीआई क्यूरेटर व पूर्व रणजी प्लेयर राजू बाल्श,विजी ट्रॉफी प्लेयर सौरभ चक्रवर्ती, एनसीए कोच अली राशिद, वरीय महिला क्रिकेटर तेजस्विता श्रीवास्तव उर्फ मुनमुन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सबों का स्वागत क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना के कोच मनोज कुमार ने किया जबकि धन्यवाद व्यक्त सदरुद्दीन ने किया।

टीम का चयन सेलेक्टर रुपक कुमार (चेयरमैन) के नेतृत्व में शाह फहद यासीन, रेहेन दास गुप्ता की देखरेख में किया गया। सेलेक्टरों ने चयनित खिलाड़ियों की सूची आयोजन समिति को सौंप दी।

सेलेक्टेड प्लेयरों के नाम इस प्रकार हैं-

रानी कुमारी,सना अली, स्वर्णिमा चक्रवर्ती, याशिता सिंह, वैदही यादव,पूजा कुमारी, निक्की कुमारी, ज्योति कुमारी, कृति कुमारी,सुधा, दिव्या भारती, अनन्या राज,शिल्पी कुमारी, दिव्या प्रियदर्शनी, अंकिता यादव, शिखा भारती, अराध्या राज, गार्गी सिंह, नेहा चौधरी, श्रद्धा सक्सेना, वृष्टि कुमारी, दीपांजलि, शोभना साकेत, गीतांजलि, आरती रानी, शैली रंजन, सिमरन कुमारी, तान्या रैना, रिमझिम, ज्योति राय, सूर्या भारद्वाज, प्रियंका शर्मा, आकांक्षा राजपूत, श्वेता कुमारी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights