Saturday, March 14, 2026
Home Slider धौनी की अगुवाई में सीएसके खिलाड़ी आईपीएल शिविर के लिए चेन्नई पहुंचे

धौनी की अगुवाई में सीएसके खिलाड़ी आईपीएल शिविर के लिए चेन्नई पहुंचे

by Khel Dhaba
0 comment

चेन्नई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी और चेन्नई सुपरकिंग्स के टीम के उनके साथी खिलाड़ी इंडियम प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए यूएई रवाना होने से पहले अभ्यास शिविर में भाग लेने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचे।

एम ए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार से शुरू होने वाले एक सप्ताह के शिविर के लिए धौनी के अलावा सुरेश रैना, दीपक चाहर, पीयूष चावला और केदार जाधव भी यहां पहुंचे।

सीएसके के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि टीम के 16 भारतीय खिलाड़ियों में से धौनी सहित 13 या 14 खिलाड़ी शिविर को हिस्सा होंगे। ये खिलाड़ी कोविड-19 की जांच कराकर यहां पहुंच रहे है, ऐसे में उनका अगला परीक्षण 21 अगस्त को यूएई रवाना होने से 72 घंटे पहले होगा। हरफनमौला रविंद्र जडेजा को छोड़कर लगभग सभी खिलाड़ियों के शिविर में भाग लेने की उम्मीद है।

सीएसके के एक अधिकारी ने कहा कि जडेजा व्यक्तिगत कारणों से अभ्यास शिविर में भाग नहीं लेंगे और टीम की रवानगी से पहले टूर्नामेंट स्थल पर उनसे जुड़ेंगे। फ्रेंचाइजी ने तमिलनाडु के आठ नेट गेंदबाजों को चुना है और वे भी टीम के साथ यूएई की यात्रा करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights